Contact for Advertisement 9650503773



उत्तर प्रदेश: चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध हथियारों समेत हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 04:30:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 04:30:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गश्त और चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध असलहा लेकर इलाके में घूम रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गश्त और चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध असलहा लेकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई मल्लीपुर क्षेत्र में की गई। यहां से पुलिस ने विष्णु पुत्र नन्हे लाल, निवासी मोहल्ला मल्लीपुर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। दूसरी कार्रवाई करमपुर चौधरी स्थित श्मशान घाट के पास हुई। यहां से राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम करमपुर चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुए दो मुकदमे, पुलिस ने शुरू की न्यायिक कार्रवाई पुलिस ने दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मु0अ0सं0 361/2026 और 362/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तमंचे उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदे थे। दोनों के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक इसरार अली, तरुण कुमार, पवन कुमार, नवनीत सिंह, आफताब खान समेत कांस्टेबल राहुल कुमार और मनोज कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।