-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के निर्देश पर खनिज माफियाओं पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम अल्लाबेली, ए.बी. रोड तथा बामोर ए.बी. रोड स्थित ई-चेक गेट पर जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 05 वाहनों के विरुद्ध कुल 22 लाख 48 हजार रुपये की ई-चालान कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान संबंधित वाहनों में बिना ई-टीपी परिवहन, ओवरलोडिंग, डबल ट्रिप, मिनरल मिसमैच तथा बिना रॉयल्टी रसीद (ई-टीपी) के खनिज परिवहन जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ई-चेक गेट पर जांच उपरांत संबंधित वाहनों पर अर्थदंड प्रस्तावित करते हुए ऑनलाइन डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें वाहन क्रमांक एमपी-06-एचसी-5146 पर 4 लाख 46 हजार रुपये, वाहन क्रमांक आरजे-32-जीडी-9162 पर 4 लाख 51 हजार 400 रुपये, वाहन क्रमांक आरजे-34-जीए-3595 पर 4 लाख 47 हजार 800 रुपये, वाहन क्रमांक आरजे-11-जीबी-3573 पर 4 लाख 51 हजार 400 रुपये तथा वाहन क्रमांक एचआर-38-एएल-1287 पर 4 लाख 51 हजार 400 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह कार्रवाई 24×7 निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा ई-चेक गेट व्यवस्था के माध्यम से सख्त निगरानी रखी जाएगी। जिला खनि अधिकारी मुरैना श्री सुखदेव कुमार निर्मल के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक एवं विभागीय टीम द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद में विवाहिता की हुई मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद बना मौत की वजह, तालाब किनारे मिला बच्चे का शव
उत्तर प्रदेश: नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखी गाड़ियां, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: तस्करों की मदद से बना करोड़पति हेड कांस्टेबल, संपत्ति की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध हथियारों समेत हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड: मेला अस्पताल हरिद्वार में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल किया गया आयोजित
