-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गोंडा रेलखंड पर हादसे की सूचना, जांच में निकली इमरजेंसी मॉक ड्रिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा गंगाधाम-बंगाई रेलखंड के बीच स्थित गेट संख्या 6C पर गुरुवार को लाइट इंजन से बोलेरो संख्या UP 43 AT 7676 के टकराने और 4 5 लोगों के घायल होने की सूचना से रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मच गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा गंगाधाम-बंगाई रेलखंड के बीच स्थित गेट संख्या 6C पर गुरुवार को लाइट इंजन से बोलेरो संख्या UP 43 AT 7676 के टकराने और 4 5 लोगों के घायल होने की सूचना से रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मच गई। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से करीब 12:01 बजे सूचना मिली कि गेट नंबर 6C पर लाइट इंजन से बोलेरो टकरा गई है। सूचना मिलते ही RPF पोस्ट से कांस्टेबल गोविंद कुमार खरवार, कांस्टेबल आनंद कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार साहनी एवं सहायक उपनिरीक्षक रामदत्त सुरक्षा उपकरणों के साथ तत्काल बाय रोड रवाना हुए। सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल गोंडा भी स्टाफ के साथ 12:30 बजे मौके पर पहुंच गए।हालांकि मौके पर पहुंचने पर न तो कोई क्षतिग्रस्त बोलेरो मिली और न ही लाइट इंजन मौजूद था। वहां उपस्थित संरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित एक इमरजेंसी मॉक ड्रिल थी। इसका उद्देश्य दुर्घटना की स्थिति में रेलवे, RPF, GRP व अन्य संबंधित विभागों की तत्परता और रिस्पॉन्स टाइम को परखना था।मॉक ड्रिल की घोषणा होते ही मौके पर मौजूद सभी विभागों के उच्च अधिकारी एवं स्टाफ अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से आपदा प्रबंधन मजबूत होता है और वास्तविक घटना में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद में विवाहिता की हुई मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद बना मौत की वजह, तालाब किनारे मिला बच्चे का शव
उत्तर प्रदेश: नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखी गाड़ियां, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: तस्करों की मदद से बना करोड़पति हेड कांस्टेबल, संपत्ति की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध हथियारों समेत हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड: मेला अस्पताल हरिद्वार में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल किया गया आयोजित
