Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: गेबन शाह वली सरकार का उर्स श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 11:53:09 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 11:53:09 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कौमी एकता का प्रतीक हज़रत  गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया  जुलूस निकाल कर संदल व चादर पेश की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कौमी एकता का प्रतीक हज़रत  गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया  जुलूस निकाल कर संदल व चादर पेश की गई। उर्स का आगाज कुरआन ख्वानी के साथ हुआ। गुरुवार  शाम 5 बजे संदल-चादर का जुलूस जामा मस्जिद चौक से निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टेन  स्थित  गेबन शाह वली सरकार के आस्ताने पहुंचा। जहां आस्ताने पर सिजरा ख्वानी पेशकर देश व नगर की तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआएं की गईं।


 सामूहिक रूप से न्याज प्रसादी आमजन को वितरित की गई। इसी के साथ उर्स का समापन भी हो गया।  बड़ी संख्या में  गेबन शाह वली सरकार के चाहने वालों का हुजूम दिखा ओर सैय्यदो सादात ओर मुस्लिम समाजजनों की निगरानी में ये जुलूस निकाला गया।