Contact for Advertisement 9650503773


Bangladesh and New Zealand Relationship: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ रहे संबंध, माधवों छात्रों को प्रदान कर रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा  

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल इंडिया  Published by: , शुभि शिखा नयाल इंडिया  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 11:42:40 am Share:
  • शुभि शिखा नयाल इंडिया
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 11:42:40 am
Share:

संक्षेप

इंडिया: राजनयिक संबंध 

दोनों संप्रभु देश बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बिच सीधे राजनयिक सम्बन्ध नहीं हैं। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में बांग्लादेश का कोई अपना कार्यालय नहीं है, और न ही बांग्लादेश की राजधानी ढाका में न्यूजीलैंड का कोई अपना कार्यालय है।

विस्तार

इंडिया: राजनयिक संबंध 

दोनों संप्रभु देश बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बिच सीधे राजनयिक सम्बन्ध नहीं हैं। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में बांग्लादेश का कोई अपना कार्यालय नहीं है, और न ही बांग्लादेश की राजधानी ढाका में न्यूजीलैंड का कोई अपना कार्यालय है। भारत स्थित नई दिल्ली में न्यूजीलैंड का यह कार्यालय भारत के साथ-साथ बांग्लादेश और नेपाल के मामलों को भी संभालता है। ऑस्ट्रेलिया स्थित कैनबरा का यह कार्यालय ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड और फिजी के मामलों की देखरेख करता है।  
 
अंतर्राष्ट्रीय दौरा

वर्ष 2009 के दौरे में बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रुहाल हक की वेलिंगटन यात्रा कि जो ये दर्शाता हैं की दोनों देश स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे थे। वर्ष 2014 के दौरे में न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री सर जिम बोलगर का विशेष दूत के रूप में ढाका चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा की जो की बांग्लादेश के साथ अपने राजनयिक और आर्थिक संबंधों को काफी महत्व देता है। 

शैक्षिक सहयोग

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शिक्षा के माध्यम से अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं, जिससे हर साल मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्रदान की जा रही है।

आर्थिक संपर्क 

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेशी जहाज निर्माण उद्योग के लिए नए बाजारों में से एक बन गया है, जब न्यूजीलैंड सरकार ने वर्ष 2013 में वेस्टर्न मरीन शिपयार्ड के साथ एक समुद्री पोत के निर्माण के लिए समझौता किया था, जो की टोकेलाऊ और समोआ द्वीपों के बीच चलेगा । निर्माण पूरा होने पर, यह प्रशांत महासागर के लिए बांग्लादेश में निर्मित पहला जहाज होगा, हालांकि इस समझौते ने कुछ विवाद भी खड़े किए हैं क्योंकि न्यूजीलैंड सरकार ने स्थानीय शिपयार्डों के बजाय एक विदेशी कंपनी को चुना हैं। न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के अन्य निर्यातों में बुने हुए और ऊनी वस्त्र, जूट उत्पाद आदि शामिल हैं। व्यापार काफी हद तक न्यूजीलैंड के पक्ष में है। वर्ष 2011 में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसमें से 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर से थोड़ा अधिक न्यूजीलैंड का बांग्लादेश को निर्यात था। न्यूजीलैंड के निर्यात उत्पादों में मुख्य रूप से डेयरी प्रोडक्ट शामिल हैं।