Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: आधुनिक कृषि की बुनियाद है कृषि अभियंत्रण – प्रवीण कुमार राय, सहरसा में कृषि यंत्रीकरण मेले का शुभारंभ

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Mankhush Kumar Choudhary , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/11/2026 02:55:50 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Mankhush Kumar Choudhary ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/11/2026 02:55:50 pm
Share:

संक्षेप

बिहार:  किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग, बिहार सरकार की ओर से सहरसा में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार:  किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग, बिहार सरकार की ओर से सहरसा में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सोमवार को कृषि भवन परिसर, डीबी रोड में आयोजित मेले का उद्घाटन संयुक्त निदेशक (शस्य), कोशी प्रमंडल, सहरसा प्रवीण कुमार राय ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रदर्शनी में लगाए गए आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि की बुनियाद कृषि अभियंत्रण है। किसानों को कम लागत, कम समय और कम श्रम में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य स्तर पर कुल 86 प्रकार के कृषि यंत्र सूचीबद्ध हैं, जिनमें से 67 प्रकार के यंत्रों पर सहरसा जिले के किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा। कृषि यंत्रों की श्रेणी और किसान की पात्रता के अनुसार 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है।

मेले में पावर वीडर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, चाफ कटर, धान थ्रेशर, मक्का थ्रेशर और मखाना पॉपिंग मशीन सहित कई आधुनिक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को इन यंत्रों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और खेती में होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण से खेती की लागत और श्रम कम होने के साथ समय की बचत होगी तथा किसानों की उत्पादकता और आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), उप निदेशक (रसायन), उप निदेशक (पौधा संरक्षण), सहायक निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कृषि विभाग ने जिले के किसानों से दो दिवसीय मेले में पहुंचकर आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी लेने और सरकारी अनुदान योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Related News

उत्तर प्रदेश: पांचाल घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी ​​​​​​​

झारखण्ड: लालपनिया में 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी

वेस्ट बंगाल: अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, दो ट्रक जब्त; तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर टांडा पुल और वैष्णोपुर में उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद

गुजरात: नई दिल्ली में सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता पर विचार गोष्ठी आयोजित, नागरिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, सब्जियां उखाड़ने और मारपीट की धमकी देने का आरोप


Featured News