-
☰
No image found.
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज नगर के औधोगिक प्रक्षेत्र में अदाणी समूह का निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री गेट से थाना चौक, बाईपास के शहीद चंदन सिंह चौक और मुड़लाचक तीन मुहानी तक शुक्रवार को अतिक्रमणकारियो के विरुद्ध नप का बुलडोजर चलाया गया।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज नगर के औधोगिक प्रक्षेत्र में अदाणी समूह का निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री गेट से थाना चौक, बाईपास के शहीद चंदन सिंह चौक और मुड़लाचक तीन मुहानी तक शुक्रवार को अतिक्रमणकारियो के विरुद्ध नप का बुलडोजर चलाया गया। बता दे की निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।जिसके लिए बड़ी-बड़ी मशीन बड़े-बड़े वाहनों से फैक्ट्री में लाया जा रहा है।वही शहीद चंदन सिंह चौक से सीमेंट फैक्ट्री तक और मुडलाचक तीन मुहानी से थाना चौक होते सीमेंट फैक्ट्री तक सड़क अतिक्रमण के कारण सकरी हो गई है। जिस कारण बड़े वाहनों को सीमेंट फैक्ट्री में प्रवेश करने के लिए रात का इंतजार करना पड़ता था। एक सप्ताह पहले सदर एसडीओ द्वारा अतिक्रमण का स्थल निरीक्षण किया गया तथा अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया था।बावजूद लोगो द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। जिसे शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा बुलडोजर के माध्यम से हटा दिया गया।इस संबंध में नगर कार्यपालक अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सीमेंट फैक्ट्री से थाना चौक, बाइपास के चंदन सिंह चौक, और मुड़लाचक तीन मुहानी तक अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें सड़क किनारे झोपड़ीनुमा घर बना कर रह रहे अनुसूचित समुदाय के सफाई कर्मियों के कुछ परिवारों को नियत स्थान पर जाने का निर्देश देते हुए उनका झोपड़ी ध्वस्त कर दिया गया। जबकि सड़क किनारे अवैध निर्माण को हटा दिया गया है। बताया कि थाना चौक पर सबसे अधिक परेशानी वाहनों को मुड़ने में होती है। जिसके लिए जमीन मापी करवाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
