-
☰
No image found.
बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित आदेश-सी. डब्लू. जे. सी. संख्या 5211/2001 के आलोक में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के अधिसूचना Ref No-4446 दिनांक 28-09-2001 एवं अधिसूचना ज्ञापां
विस्तार
बिहार: माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित आदेश-सी. डब्लू. जे. सी. संख्या 5211/2001 के आलोक में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के अधिसूचना Ref No-4446 दिनांक 28-09-2001 एवं अधिसूचना ज्ञापांक 3121 दिनांक 11-12-2023 द्वारा दुर्गा एवं विषहरी स्थान न्यास समिति, खुट्टा बैजनाथपुर, भरगामा-अररिया का विधिवत गठन किया गया है। परन्तु 2001 से लेकर 2026 के बीच दबंगई एवं अतिक्रमण के कारण विधिवत तरीके से गठित न्यास समिति को कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। न्यास समिति अन्तर्गत दुर्गा मंदिर, विषहरी मंदिर, स्वपन बैद्यनाथ मंदिर एवं बजरंगबली मंदिर के साथ-साथ एक बड़ा तालाब आय का स्रोत है। प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा एवं मेला लगता है। ग्रामीण चंदा से पूजा एवं मेला लगता है। अतिरिक्त आय के रूप में बलिप्रदान से दक्षिणा प्राप्त होती है। दान पेटी से प्राप्त आय तथा मेला में आये दुकानदारों से लाखों में आय प्राप्त होती है, जिसका लेखा-जोखा नहीं रहता है तथा सामाजिक स्तर पर किसी प्रकार का आय-व्यय का लिखित विवरणी नहीं रखा जा रहा है। दुर्गा एवं विषहरी स्थान न्यास समिति का बहुमुखी विकास बाधित रखा जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, जिला पदाधिकारी अररिया एवं पुलिस अधीक्षक अररिया का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण दबंगई करने वालों का मनोबल प्रतिवर्ष यथावत बना रहता है। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देशानुसार बिहार सरकार, विधि विभाग, पटना, ज्ञापांक 156 जे. दिनांक 07-08-2026 एवं बिहार सरकार, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना पत्रांक- आ० शा० (सू० अ०)-03-514 26 D 20260 97392 / मु० म० स०, पटना दिनांक 03-09-2026 से प्राप्त निर्देश के बावजूद अनुमंडल पदाधिकारी प्रशासन फारबिसगंज, जिला पदाधिकारी अररिया एवं पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा, 2026 को भी अतिक्रमण मुक्त नहीं करवा सका है। इस वर्ष भी पिछले वर्षों की भांति अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अनाधिकृत रूप से मेला एवं पूजा आयोजन किया गया है। आय-व्यय संबंधी किसी प्रकार का लिखित ब्यौरा नहीं रखा गया है। अतः आप एन. सी. आर. समाचार, नेशनल हिन्दी न्यूज पेपर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को अतिक्रमण मुक्त करवाने के सम्बन्ध में विधिवत रूप से समाचार प्रकाशित करने की कृपा करेंगे।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
