-
☰
No image found.
बिहार: 19 साल से पत्नी की यादों संग जी रहे देवनन्दन, पुण्यतिथि पर छलका दर्द
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा में 9 मई को शहरी भागदौड़ में जहां प्रेम और रिश्ते-नाते धीरे-धीरे पीछे छूटते जा रहे हैं, वहीं ग्रामीण संस्कृति में आज भी सच्चे प्रेम और समर्पण की मिसाल जीवित है।
विस्तार
बिहार: नवादा में 9 मई को शहरी भागदौड़ में जहां प्रेम और रिश्ते-नाते धीरे-धीरे पीछे छूटते जा रहे हैं, वहीं ग्रामीण संस्कृति में आज भी सच्चे प्रेम और समर्पण की मिसाल जीवित है। सदर प्रखंड के गोडधोबा गांव निवासी देवनन्दन प्रसाद अपनी दिवंगत पत्नी स्व. कुंती देवी की यादों के सहारे पिछले 19 वर्षों से एकांगी जीवन जीते हुए प्रेम, त्याग और साहस का अनोखा उदाहरण बने हुए हैं। 9 मई को पत्नी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देवनन्दन प्रसाद भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि पत्नी के निधन के बाद पारिवारिक और सामाजिक दबावों के बावजूद उन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया। उनका कहना था कि खुशी हो या ग़म, हर समय मुझे अपनी पत्नी का साथ महसूस होता है, वही मुझे जीवन में आगे बढ़ने का हौसला देती हैं। उन्होंने कहा कि दो पुत्र और तीन पुत्रियों की जिम्मेदारी अकेले निभाना कठिन जरूर था, लेकिन पत्नी की स्मृतियों ने उन्हें हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखा। गोडधोबा स्थित उनके आवास पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने स्व. कुंती देवी के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जबकि कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत निर्गुण भजनों से पूरा माहौल भावुक हो उठा। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य वीणा देवी, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, अजय यादव, विक्रम कुमार, खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं दर्जनों रग्बी खिलाड़ी मौजूद रहे।
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: भिंड में संजीव कांकर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
उत्तर प्रदेश: इट भट्ठा संचालक पर मजदूर के गंभीर आरोप, बकाया वेतन न देने का मामला पहुंचा कोर्ट
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक चालान के बाद बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR
उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज
