-
☰
No image found.
बिहार: शहरों के विकास पर डीएम का एक्शन मोड, सड़क से CCTV तक हर योजना की ली रिपोर्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
बिहार: जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 14 योजनाओं का चयन किया गया है। नगर परिषद नवादा अंतर्गत नगर भवन परिसर स्थित तालाब एवं पार्क के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने बुडको के परियोजना निदेशक को पार्क के चारों ओर वृक्षारोपण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। नगर परिषद नवादा क्षेत्र अंतर्गत सिविल कोर्ट के पीछे से प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय होते हुए गोवर्धन मंदिर तक तथा हरिश्चंद्र स्टेडियम से प्रसाद विगहा तक सड़क निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में बुडको के परियोजना निदेशक श्री अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि नगर परिषद वारिसलीगंज अंतर्गत व्यावसायिक क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसका कंट्रोल रूम वारिसलीगंज थाना एवं नगर परिषद कार्यालय, वारिसलीगंज में संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-20 में साम्बे मेन रोड, चमरटोली से डाक बाबा एवं पोखर तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। नगर परिषद हिसुआ अंतर्गत हिसुआ-नवादा मुख्य मार्ग से अंदर बाजार होते हुए महादेव मोड़ तक पेवर ब्लॉक सहित निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी अधिष्ठापन का कार्य भी पूरा हो चुका है। इसका कंट्रोल रूम हिसुआ थाना एवं नगर परिषद कार्यालय, हिसुआ में संचालित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, हिसुआ को बस स्टैंड का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-01 में आंगनबाड़ी केंद्र से धनार्जय नदी तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पथ निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं उक्त मार्ग पर नाला एवं ढक्कन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाएं। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा, हिसुआ, वारिसलीगंज एवं नगर पंचायत रजौली को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करने तथा प्रतिवेदन तैयार कर मुख्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा, हिसुआ, वारिसलीगंज, नगर पंचायत रजौली, परियोजना निदेशक बुडको सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: भिंड में संजीव कांकर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
उत्तर प्रदेश: इट भट्ठा संचालक पर मजदूर के गंभीर आरोप, बकाया वेतन न देने का मामला पहुंचा कोर्ट
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक चालान के बाद बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR
उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज
