Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़:  जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Rupendra Sinha , Date: 16/02/2026 05:01:16 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Rupendra Sinha ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:01:16 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं समक्ष बुलाकर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य आवेदनों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।  जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चलित ट्रायसायकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

 उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

 उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ​​​​​​​

 उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

 उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में जनता के साथ लगातार काम कर रहे विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी होते लाल मौर्या ने जताया समर्थन


Featured News