-
☰
दिल्ली: इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने दी निवारक जांच की सलाह
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: आज दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर पैराडाइज होटल में दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी निवारक जांच की सलाह किडनी दिल और लीवर रोगों पर चेताया समय रहते जांच पर दिया जोर।
विस्तार
दिल्ली: आज दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर पैराडाइज होटल में दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी निवारक जांच की सलाह किडनी दिल और लीवर रोगों पर चेताया समय रहते जांच पर दिया जोर। मुरादाबाद के व्यापार मंडल के साथ अपोलो की पहल जीवन शैली रोगों पर जागरूकता अभियान। दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यस्त जिंदगी में सेहत पर ध्यान नहीं छूटने की सलाह दी उन्होंने स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए। किडनी दिल और लीवर रोगों पर चेतावनी देते हुए समय रहते जांच करने के लिए कहा मुरादाबाद के लोगों में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और बीमारियों की समय रहते पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के सहयोग से स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस पहल के तहत अपोलो के वरिष्ठ विशेष विशेषज्ञों ने जीवन शैली से जुड़ी बढ़ती बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की ओर समय-समय पर जांच व चिकित्सीय परामर्श लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारिक समुदाय पेशेबरो और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की इन विशेषज्ञ डॉक्टरो नेफ्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर प्रोफेसर संजीव जसूजा गैस्ट्रो एस्ट्रोलॉजी व हैपेटॉलोजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर योगेश बत्रा इंटरबेशनल कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर राजीव राजपूत और गायन कार्डियोलॉजी विभाग से वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर ताकि अग्रवाल शामिल रही चर्चा के दौरान डॉक्टर संजीव जसूजा ने मधुमेह और उच्च रक्तचाप से जुड़ी बढ़ती किडनी बीमारियों पर चिंता जताई वहीं डॉक्टर योगेश बत्रा ने फैटी लिवर सहित पाचन तंत्र और लीवर रोगों के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डाला इस बीच एक सवाल पर जवाब देते हुए डॉक्टर राजीव राजपूत ने हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए नियमित कार्डियक स्क्रीनिंग की अहमियत के बारे में बताया साथ ही डॉक्टर पाखी अग्रवाल ने महिलाओं में स्त्री लोग संबंधी कैंसर के समय पर जांच और जागरूकता को बेहद महत्वपूर्ण बताया नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशक श्री शिव कुमार पट्टाभिरमन ने कहा हम मानते हैं कि स्वास्थ्य जागरूकता महानगरों से बाहर भी समुदायों तक पहुंचनी चाहिए स्वास्थ्य पर चर्चा के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को निवारक देखभाल की सही जानकारी देना है ताकि बीमारियों का समय रहते पता लगाकर उनका प्रभावी प्रबंधन किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता श्री विनोद अग्रवाल महापौर मुरादाबाद एसपी सिटी रणविजय सिंह मुरादाबाद उपस्थित रहे इनके अलावा विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल सहित मुरादाबाद इकाई के सदस्य शामिल रहे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा मजबूत व्यापारी समुदाय के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अत्यंत आवश्यक है व्यस्त दिनचर्या के कारण व्यापारी अक्सर शुरुआत के लक्षणों को नजर अंदाज कर देते हैं जिससे आगे चलकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है इस पहल के माध्यम से हम अपने सदस्यों को नियमित जांच और स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं वहीं प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन मिलना हमारे सदस्यों के लिए लाभकारी रहा प्रतिदिन उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने इस पहल को व्यापारिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल ने उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल मुरादाबाद के सभी सदस्यों को प्रिविलेज कार्ड भी प्रदान किया। इसके माध्यम से उन्हें विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं और प्राथमिकता सेवा उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम का समापन खुले संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने लक्षणों और जोखिम कारकों और बचाव के उपाय को लेकर विशेषज्ञों से सवाल जवाब किए। स्वास्थ्य पर चर्चा के माध्यम से इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार स्वास्थ्य निर्णय को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश
गुजरात: महाशिवरात्रि स्वयं को जानने की पावन रात्रि
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक