-
☰
No image found.
हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति का दो दिवसीय संस्कार शिक्षक प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति के तत्वावधान में स्थानीय लजीज होटल में दो दिवसीय संस्कार शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विस्तार
हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति के तत्वावधान में स्थानीय लजीज होटल में दो दिवसीय संस्कार शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन समिति के नेशनल काउंसलर धर्मवीर प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ, जबकि अध्यक्षता रमेश शाक्य ने की। इस कार्यक्रम के सफल आयोजनकर्ता की भूमिका जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी साधु बरोका और समाजसेवी विकास सुथार ने निभाई। शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अनिल मालिहांन ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को सांस्कृतिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा, प्रारंभिक व धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ रामचरितमानस और भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में बड़े-छोटों के मान-सम्मान, योग-ध्यान व खेल गतिविधियां, पुरानी परंपराओं और मंत्र उच्चारण की विशेष शिक्षा दी गई। इस दौरान संस्कार पाठशाला की वर्तमान समय में आवश्यकता और महत्व पर भी गहन चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समाजसेविका श्रीमती रेखा शाक्य विशेष रूप से आमंत्रित रहीं। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को संबोधित करते हुए उत्तम संस्कारों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश शाक्य ने अपने संबोधन में सर्वत्र शिक्षा समिति के विजन और संस्कार पाठशाला के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा से जुड़ी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपस्थित शिक्षकों के साथ साझा कीं। इस दौरान कई शिक्षकों ने भी शिक्षा प्रणाली और संस्कारों पर अपने सकारात्मक विचार मंच पर रखे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले सभी शिक्षकों और ब्लॉक सुपरवाइजरों को फूल मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यातिथि, अध्यक्ष और आयोजनकर्ताओं का भी आयोजकों व समिति सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड: LPG किल्लत पर मंत्री आवास पर घेराव, सड़कों पर उतरा जन आक्रोश
उत्तर प्रदेश: मां-बेटी पर तेजाब से किया हमला, मौके पर मौजूद युवती की मौत, आरोपी हुआ फरार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 75 लाख लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 45 लाख बरामद
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 50 चालान, 20 वाहन सीज
दिल्ली: ISI जासूसी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, सबूतों के साथ 11 आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जोपा बाजार में माँ विंध्य आई केयर का हुआ उद्घाटन, विधायक रत्नाकर मिश्र रहे मौजूद
