Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: Deepika Pandey Singh ने महागामा में सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Mithun Kumar , झारखण्ड  Edited By: Kunal, Date: 11/05/2026 12:10:51 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by.: Mithun Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/05/2026 12:10:51 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से महागामा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को एक बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य

विस्तार

झारखण्ड: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से महागामा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को एक बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास पट्ट पर अंकित जानकारी के अनुसार, महागामा प्रखंड के गोड्डा-पोड़ैयाहाट एनएच से वीरामचक से दियाजोरी बलबड्डा पथ होते हुए धोराचक मोड़, भाया वीरनगर तक पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला रखी गई। लगभग 4.500 किलोमीटर लंबी इस सड़क निर्माण योजना की प्राक्कलित राशि करीब 147.966 लाख रुपये बताई गई है।

इस महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडे सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया और विकास कार्य को लेकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते थे। अब सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से और मजबूत होगा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में भी लाभ पहुंचेगा।