-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ उज्जैन की महामंत्री रजनी सिसोदिया ने बताया की महिला एवं बाल विकास की अंतिम कडी में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाऐ बहुत ही अल्प मानदेय पर कार्यरत हैं,जो कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार महती योजनाओं को हितग्राहीओ तक पहुंचाने अ
विस्तार
मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ उज्जैन की महामंत्री रजनी सिसोदिया ने बताया की महिला एवं बाल विकास की अंतिम कडी में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाऐ बहुत ही अल्प मानदेय पर कार्यरत हैं,जो कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार महती योजनाओं को हितग्राहीओ तक पहुंचाने अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के आह्वान पर पोषण ट्रेकर एप का सांकेतिक विरोध रूपी हड़ताल 1अप्रेल 2026 से किया गया था, जिसमें की हितग्राहीयो की दी जाने वाली समस्त हितग्राही योजनाओं का संचालन आनलाइन न करते हुए आफलाइन कार्य भी समय सीमा में ही किया गया,उसके उपरांत भी अनेको परियोजना अधिकारी महोदय द्वारा उज्जैन जिले की अधिकांश बहनों को जो चेतावनी पत्र दिये गये,वह बिल्कुल असंवैधानिक है, क्योंकि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पीडा अपनी बातो को रखने का अधिकार है,और यह आंदोलन अखिल भारतीय था, फिर हम लोगों को व्यक्तिगत धमकीया पत्र के माध्यम से दी गई है। उसका हमारा संघठन विरोध करता है, ज्ञापन में मुख्य रूप से उपस्थिति भारतीय मजदूर संघ उज्जैन आगर विभाग प्रमुख सतीश जी शर्मा कार्य. जिला अध्यक्ष तूफान सिंह शर्मा, कृष्णा चन्द्र जोशी अनिस खान संघ रुद्रप्रताप शर्मा नांदेड़ आंगनवाड़ी जिला अध्यक्ष उम्मीद तोमर माया जोशी राधा सोलंकी लता वर्मा ज्योति पाटीदार रीता नागर माया यादव लक्ष्मि कुमावत तृप्ती गहलोत लक्ष्मी नवरंग रानी मालवीय सुमन निगम मीना गोर रीना शर्मा अर्चना निगम दीपीका बडाल शिवा कुंवर निर्मला देवडा सपना माथुर ललीता पाटीदार सलमा खान दुर्गेश जायसवाल माया सेन ममता चौहान आशा रघुवंशी प्रिति वैष्णव अनिता पुजा पिपलीया मैनु खान ललिता यादव अन्न पूर्णा चावडा ज्योति देवड़ा रेखा नागर साधना परमार कृष्णा प्रजापति आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा अपनी मुख्य मांगों का ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी जी को दिया,जिसकी मुख्य मांगें
1- हड़ताल अवधि में जिस कार्यकर्ताओ को चैतावनी पत्र दिये गये,उन्हें स्वत: ही स्थिगित किया जाये,
2- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन किया जाये,
3-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ को मानदेय किसी भी स्थिति में 1से 5 तारीख के बिच ही होना चाहिए
4- पर्यवेक्षकों का फिल्ड में प्रवास के समय मर्यादाहिन शब्दों का उपयोग किया जाता है,इस पर संज्ञान लेकर समाधान किया जाये,
5- पर्यवेक्षको (सुपरवाइजरो )द्वारा ली जाने वाली मिटींग मे कार्यकर्ता के साथ ही साथ सहायिकाओं की भी मिटींग लीजाना चाहिए,
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गेहूं की फसल में आग, तीन एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: गोवध निवारण अधिनियम में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: महिला को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
राजस्थान: फुलिया कलां में सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज
