Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल और कैफे पर जुर्माना

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 04:00:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 04:00:52 pm
Share:

संक्षेप

 मध्य प्रदेश:  नरसिंहपुर जिले में आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगरपालिका की

विस्तार

 मध्य प्रदेश:  नरसिंहपुर जिले में आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने नरसिंहपुर के बेलापुरकर वार्ड स्थित हरिओम हरि होटल, सुभाष पार्क स्थित ए-3 कैफे तथा बेलापुरकर वार्ड स्थित बाबा स्वीट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री खुली रखी पाए जाने एवं परिसर में अस्वच्छता मिलने पर नगरपालिका द्वारा हरिओम हरि होटल पर 5 हजार रुपये तथा ए-3 कैफे पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे ने खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री जाली से ढककर रखने, स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने एवं खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव की समझाइश भी दी। इसी तरह तहसील गाडरवारा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर द्वारा मां शारदा बीकानेर, राजस्थान मिष्ठान, बाहुबली मिष्ठान एवं वैष्णव मिष्ठान से पनीर, दूध बर्फी एवं खोवा पेड़ा के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश:  दीपावली पर कुंदरकी विधानसभा में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: पेयजल संकट को लेकर कमलनाथ के पत्र पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर घटतौली रोकने के लिए औरैया में वांट-माप विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों पर मिली अनियमितताएं

उत्तर प्रदेश: नोएडा मीडिया क्लब में सम्मान, विदाई और दीपावली मिलन समारोह, पुलिस-मीडिया के बीच सौहार्द मजबूत

 उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार, आंवला पुलिस ने की कार्रवाईz

उत्तराखंड: डाकपत्थर की 180 एकड़ जमीन को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


Featured News