Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 24 मई को लगेगा मधुमेह मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, रेटिना जांच सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 11:55:05 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 11:55:05 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों में लगातार बढ़ रही आंखों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ थांदला द्वारा दृष्टि नैत्रालय दाहोद के सहयोग से विशेष निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों में लगातार बढ़ रही आंखों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ थांदला द्वारा दृष्टि नैत्रालय दाहोद के सहयोग से विशेष निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विशेष रूप से शुगर (डायबिटीज) से पीड़ित मरीजों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंखों की आधुनिक जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
दृष्टि नेत्रालय के प्रबंधक डॉ. श्रेया बेन शाह ने बताया कि शुगर (डायबिटीज) के मरीजों को आंखों की नियमित जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक मरीजों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि समय पर जांच और उपचार से आंखों की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने ने बताया कि शुगर का सीधा असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है। लंबे समय तक डायबिटीज रहने से आंखों का पर्दा यानी रेटिना प्रभावित हो सकता है, जिससे दृष्टि कमजोर होने के साथ अंधत्व का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी उद्देश्य से मरीजों को समय रहते जागरूक करने और उचित जांच उपलब्ध कराने हेतु यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में रेटिना की जांच, फंडस फोटोग्राफी एवं ओपीडी जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की देखभाल, शुगर के कारण होने वाले नेत्र रोगों से बचाव तथा नियमित जांच की आवश्यकता के संबंध में परामर्श भी दिया जाएगा। यह शिविर 24 मई 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक महावीर भवन, थांदला में आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी मधुमेह मरीजों से आग्रह किया है कि वे पूर्व में करवाई गई शुगर जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं ताकि चिकित्सकों को सही परामर्श देने में सुविधा हो सके। शिविर में लाभ लेने के लिए पूर्व पंजीयन भी प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक मरीज भरत भंसाली, प्रदीप गादिया एवं हितेश शाहजी से संपर्क कर अपना नंबर बुक करा सकते हैं।