Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बसपा में बड़ा सांगठनिक फेरबदल राजाराम को एमपी, बिहार और झारखंड की जिम्मेदारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश:  Published by: Fulchand Malviya , Date: 17/02/2026 01:56:29 pm Share:
  • मध्य प्रदेश:
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 17/02/2026 01:56:29 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने आगामी सांगठनिक चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है

विस्तार

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने आगामी सांगठनिक चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है पार्टी के सबसे भरोसेमंद और वरिष्ठ रणनीतिकार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजाराम जी को मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहारप्रदेश का मुख्य मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया है मिशन 2028: संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी
आदरणीय बहन जी का यह फैसला सीधे तौर पर वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनावों को साधने के लिए लिया गया है वर्तमान में प्रदेश प्रभारी के रूप में सक्रिय श्री राजाराम जी का सांगठनिक कौशल और जमीनी पकड़ पार्टी के लिए हमेशा से संजीवनी साबित हुई है इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से इन तीनों राज्यों में बहुजन समाज पार्टी के कैडर को पुनः सक्रिय करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। 


2018 की ऐतिहासिक सफलता का अनुभव उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश के भीतर बीएसपी की जो ऐतिहासिक बढ़त और शानदार प्रदर्शन रहा था, उसमें श्री राजाराम जी की कुशल रणनीति और मार्गदर्शन की अहम भूमिका थी उनके उसी विशाल अनुभव और मिशनरी दृष्टिकोण को देखते हुए, आदरणीय बहन जी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए तीन राज्यों की सामूहिक जिम्मेदारी सौंपी है, कार्यकर्ताओं में उत्साह और आभार इस घोषणा के बाद से ही मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश की लहर है कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्री राजाराम जी के नेतृत्व में पार्टी न केवल मजबूत होगी, बल्कि 2028 के चुनाव परिणामों में सत्ता की निर्णायक भूमिका में भी नज़र आएगी। सभी कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक नियुक्ति के लिए आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है और श्री राजाराम जी को हार्दिक बधाई दी है।