-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: उज्जैन में बनेगा आधुनिक हॉकर्स ज़ोन, फुटकर व्यापारियों को मिलेगा स्थायी व्यापारिक स्थल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर निगम उज्जैन द्वारा शहर के छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित और सुरक्षित व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर निगम उज्जैन द्वारा शहर के छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित और सुरक्षित व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मक्सी रोड ब्रिज के समीप स्थित नगर निगम के पुराने वर्कशॉप डिपो परिसर में सर्वसुविधायुक्त हॉकर्स ज़ोन विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर सहित अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर आगामी 03 दिवस में परियोजना का एस्टीमेट एवं ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान महापौर श्री टटवाल ने कहा कि शहर के छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। वर्तमान में निगम द्वारा पुराने वर्कशॉप डिपो का उपयोग जनहित में करते हुए इसे आधुनिक हॉकर्स ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा मध्य प्रदेश: नगर निगम उज्जैन द्वारा शहर के छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित और सुरक्षित व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मक्सी रोड ब्रिज के समीप स्थित नगर निगम के पुराने वर्कशॉप डिपो परिसर में सर्वसुविधायुक्त हॉकर्स ज़ोन विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर सहित अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर आगामी 03 दिवस में परियोजना का एस्टीमेट एवं ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान महापौर श्री टटवाल ने कहा कि शहर के छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। वर्तमान में निगम द्वारा पुराने वर्कशॉप डिपो का उपयोग जनहित में करते हुए इसे आधुनिक हॉकर्स ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉकर्स ज़ोन में दुकानों के लिए सुव्यवस्थित स्थान, चौड़े आवागमन मार्ग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा बारिश और गर्मी से बचाव के लिए टीन शेड जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को बेहतर वातावरण मिल सके
महापौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि फाजलपुर क्षेत्र में हॉकर्स जोन हेतु ओटलों एवं टीन शेड निर्माण के लिए लगभग 70 लाख रुपये की लागत वाली परियोजना का टेंडर जारी किया जा चुका है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। साथ ही शहर के प्रमुख ब्रिजों के नीचे भी चरणबद्ध तरीके से हॉकर्स ज़ोन विकसित किए जाएंगे, जिससे इन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सकेगा तथा शहर में यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी, हॉकर्स ज़ोन बनने से फुटकर व्यापारियों को सम्मानजनक एवं स्थायी व्यापारिक स्थान मिलेगा, वहीं सड़कों पर होने वाले अव्यवस्थित अतिक्रमण में कमी आएगी और शहर की सुंदरता एवं यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर तथा जोनल अधिकारी श्री राकेश वास्कले उपस्थित रहे।