-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: नगर पालिका में जनगणना कार्य समय से पहले पूरा करने वाले कर्मचारियों का किया सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा नगर पालिका परिषद पोरसा में जनगणना कार्य को समय अवधि से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रांगणकों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा नगर पालिका परिषद पोरसा में जनगणना कार्य को समय अवधि से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रांगणकों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कुसमा रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को समय सीमा से पहले पूरा करना कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी का परिणाम है। उन्होंने सभी प्रांगणकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं नगर पालिका सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर ने कहा कि जनगणना कार्य में कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसके चलते लक्ष्य समय से पहले पूरा हो सका। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के लिपिक शिशुपाल सिंह तोमर की उपस्थिति में विभिन्न प्रांगणकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में रामवीर सिंह, अर्चना गुप्ता, लक्ष्मी राठौर, सुरेश कुमार सुमन, वसुंधरा परिहार, रीना तोमर, पूरन सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, अभिषेक शर्मा, मीना कटारे, बबीता भदौरिया, परमानंद शर्मा, रमा परमार, किरण जैन, हेमलता माहौर , संजीव सिंह तोमर, मुकेश कुमार, राय सिंह तोमर, बच्चन सिंह, रामलाल माहौर , सर्वेश तोमर, लक्ष्मी, संगीता थापक, चंद्रकांता नागर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर राहुल कौशल तकनीकी सहायक, इंद्रवीर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं नगर पालिका कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा पर DM सख्त, हाईवे सुधार कार्यों को 15 दिन की समयसीमा
उत्तर प्रदेश: NEET पेपर व MBBS एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न
मध्य प्रदेश: 18 करोड़ की नई शासकीय अस्पताल बिल्डिंग का 15 मई को होगा लोकार्पण
बिहार: पुलिस का जागरूकता अभियान हुआ शुरू , उग्रवाद छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की करी अपील
