Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन और पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arbindr Kumar Gupta , Date: 06/04/2026 04:32:19 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arbindr Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 06/04/2026 04:32:19 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन, पीएम स्वनिधि योजना, लंबित अवमानना प्रकरण, अंतरविभागीय मुद्दे, विभागीय समय-सीमा मॉनिटरिंग, गौशाला पंजीयन तथा जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के पश्चात कलेक्टर ने विकासखंड सेवड़ा के स्त्रोत समन्वयक श्री आशीष कुमार कंचन को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन के लिए दो सरपंचों को भी सम्मानित किया गया।