-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शहीद दिवस के रूप में मनाई गई, राजीव गांधी की पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर शहीद दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्वलन से हुई इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर शहीद दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्वलन से हुई इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं ने याद करते हुए कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का सपना सजोया था वह आज विभिन्न क्षेत्रों में साकार हो रहा है। गांव गांव संचार सुविधा कंप्यूटर क्रांति सैन्य शक्ति आदि में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप उभरा है वे अमन के पैरोकार थे लेकिन जानते थे कि शक्ति और अहिंसा की बाते मजबूत मुल्क को ही शोभा देती है, जिस कंप्यूटर,आईटी,ओर टेलीफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं। भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है। उस ताकत को राजीव ने बहुत पहले ही भांप लिया था उन्होंने पंचायती राज की स्थापना की और महिलाओं को भी आरक्षण दिया मतदाता की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की थी। उन्हें संचार कांति का जनक कहा जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेंद्र नारायण खरे, अंबिका शर्मा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,अनूप पाठक,महिपाल सिंह गुर्जर,सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष मोहन कुशवाहा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डी जाटव,रमा सिंह बेस,प्रेम नारायण कुशवाह,रेखा अहिरवार,मंजू गौतम,अमरीश वाल्मीक,भारती परिहार शांति कुशवाहा,राघवेंद्र जादोन,सुमन कुशवाहा,सुनील पांचाल पवन बेडर,आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
