Contact for Advertisement 9650503773

राजस्थान: छात्र का जवाब सुन चौंके शिक्षा मंत्री, 8वीं के विद्यार्थी ने 49+2 का गलत उत्तर दिया

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 12:58:33 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 12:58:33 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के श्रीगंगानगर जिले के एक सरकारी स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। शिक्षा मंत्री ने जब कक्षा आठवीं के एक छात्र से 49+2 का जोड़ पूछा तो छात्र ने उत्तर 60 बताया। यह सुनकर शिक्षा मंत्री ने माथा पकड़ लिया। यह मामला उस वक्त का बताया जा रहा है जब

विस्तार

 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर श्रीगंगानगर के एक स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। वहां कक्षा 8 के छात्र से साधारण गणित का सवाल पूछने पर छात्र सही उत्तर नहीं दे पाया।  
सिस्टम पर सवाल: यह घटना कोई हंसी-मजाक का विषय नहीं बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है । कक्षा 1 से 8 तक ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ के चलते बच्चे बिना सीखे अगली कक्षा में पहुंच रहे हैं। हजारों / लाखों रुपए वेतन पाने वाले शिक्षकों की जवाबदेही तय किए बिना यह हालात कैसे सुधरेंगे? सवाल उठाई देता है। 

 गंभीर चिंतन की जरूरत: सवाल सिर्फ मंत्री जी माथा पकड़ने का नहीं है। मंत्री जी आप तो 5 साल बाद बदल जाएंगे, लेकिन इन बच्चों का भविष्य, उनके परिवारों का भविष्य और देश का भविष्य कैसे चलेगा? 49+2 का सवाल कक्षा 1-2 में ही सिखाया जाता है। कक्षा 8 का छात्र यदि यह नहीं जानता तो कक्षा 1 से 7 तक उसकी कॉपियां कौन जांच रहा था?  
इधर जनता की मांग है कि इस ‘बीमारी की जड़’ में जाया जाए। कक्षा 1 से 7 तक के मूल्यांकन की समीक्षा हो। शिक्षकों की जवाबदेही तय हो। केवल वेतन लेने से काम नहीं चलेगा।  नो डिटेंशन पॉलिसी’ पर पुनर्विचार हो ताकि बच्चे बिना बुनियादी ज्ञान के आगे न बढ़ें।