-
☰
No image found.
राजस्थान: पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु अजमेर में नि:शुल्क परिंडे वितरण अभियान हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सर्व धर्म एकता समिति द्वारा दरगाह निजाम गेट पर नि:शुल्क परिंडे (पानी के बर्तन) आमजन को वितरित किए गए।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सर्व धर्म एकता समिति द्वारा दरगाह निजाम गेट पर नि:शुल्क परिंडे (पानी के बर्तन) आमजन को वितरित किए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों और आंगनों में पानी भरकर रखें, ताकि मासूम पशु-पक्षियों को राहत मिल सके। समिति के अध्यक्ष सैयद खुश्तर चिश्ती बाबा साहब ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत अजमेर से की जाती है, जिसके बाद इसे देश-विदेश तक चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों और जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक नेक और जरूरी कार्य है। समिति के सचिव रफीक कादरी ने जानकारी दी कि समिति पिछले 13 वर्षों से लगातार इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस दौरान लोगों में पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में सैयद शाहनवाज, शारिक, उरूज और जबीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजस्थान: अलवर में AI ट्रैफिक सिस्टम का ट्रायल सफल, अब ऑटो चालान से सख्ती
मध्य प्रदेश: बंदूक साफ करते समय चली गोली, युवक की हालत नाजुक
मध्य प्रदेश: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अल नीनो का खतरा बढ़ा, कमजोर मानसून से खेती पर पड़ सकता है असर
मध्य प्रदेश: राजा मिश्रा’ अब केवल ‘परिवेश मिश्रा’ के नाम से ही पहचाने जाएंगे
