-
☰
No image found.
राजस्थान: सरस दूध, छाछ और लस्सी के दाम बढ़े, प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई लागू
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर में अब सरस दूध महंगा मिलेगा। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड जयपुर डेयरी ने बुधवार को सरस दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर में अब सरस दूध महंगा मिलेगा। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड जयपुर डेयरी ने बुधवार को सरस दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। डेयरी ने प्रति लीटर 2 रुपए रेट बढ़ाई है। नई दरें 21 मई की शाम से लागू होंगी। जयपुर डेयरी ने दूध के साथ इससे बनने वाले प्रोडक्ट छाछ, दही और लस्सी की कीमतों में भी इजाफा किया है। बढ़ी हुई कीमतें 21 मई की शाम से मिलने वाली सप्लाई से लागू होगी। जयपुर डेयरी वर्तमान में 800 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ में है,ऐसे में आमजन को राहत देने के बजाय डेयरी प्रशासन अपनी जेब भरने में जुटा है। अब सरस का टोंड दूध 56 रुपए लीटर जयपुर डेयरी से जारी नई लिस्ट के मुताबिक अभी सरस टोंड नीला 54 रुपए, स्टैंडर्ड हरा60 रुपए, गोल्ड 68 रुपए है। कीमतें बढ़ने के बाद सरस टोंड नीला 56 रुपए, स्टैंडर्ड हरा 62 रुपए, गोल्ड 70 रुपए और डबल टोंड 48 रुपए प्रति लीटर मिलने लगेगा। पिछले साल अगस्त में बढ़ाए थे दाम इससे पहले जयपुर डेयरी ने अगस्त 2025 में और अगस्त 2024 में भी दूध के दामों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। साल 2017 से अब तक 12 बार दूध के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इन बढ़ी हुई कीमतों का असर जयपुर और दौसा जिले के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। क्योंकि जयपुर डेयरी से दूध की सप्लाई इन दो ही जिलों में की जाती है। जयपुर डेयरी वर्तमान में इन दोनों जिलों में हर रोज 11.60 लाख लीटर से ज्यादा दूध की सप्लाई करती है। 13 मई को अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाई थी कीमतें इससे पहले 13 मई को अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। इसके आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
