Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन, शीतल पेयों की बढ़ी मांग, गन्ना किसानों को मिल रहे अच्छे दाम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gajendra Singh , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 03:21:51 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Gajendra Singh ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 03:21:51 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उपखंड क्षेत्र के आसपास इन दिनों भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विस्तार

राजस्थान: उपखंड क्षेत्र के आसपास इन दिनों भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में तापमान में लगातार वृद्धि के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा जाता है। लोग घरों में रहने को मजबुर है भीषण लू एवं और तेज धूप से बचने के लिए लोग छाया को तलाश कर रहे है। गर्मी से राहत पाने के लिए बाजारों में गन्ने के जूस नींबू पानी शिकंजी सरपट की मांग में अचानक तेजी आई है तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में शीतल पेय के ठेलो और दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है।  दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में उनकी बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है।  वहीं दूसरी ओर गन्ना किसानों का कहना कि मांग बढ़ने से उन्हें गन्ने के अच्छे दाम मिल रहे हैं।