Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जोधपुर में श्रीराम फाइनेंस का छात्रवृत्ति समारोह, 1400 मेधावी बच्चों को मिली नवगति एजुकेशन स्कॉलरशिप

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mangi Lal , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 05:56:53 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Mangi Lal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 05:56:53 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री निलेश ओडेडरा, अहमदाबाद से  कंपनी के बिजनेस यूनिट हेड श्री प्रकाश पटेल एवं अन्य अतिथियो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर आयोजन का  शुभारंभ किया गया ।इसमें ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए अभीभावको एवं छात्र-छात्राओं सहित 3000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

विस्तार

राजस्थान: श्री निलेश ओडेडरा, अहमदाबाद से  कंपनी के बिजनेस यूनिट हेड श्री प्रकाश पटेल एवं अन्य अतिथियो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर आयोजन का  शुभारंभ किया गया ।इसमें ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए अभीभावको एवं छात्र-छात्राओं सहित 3000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राज्य विधि मंत्री जोगाराम पटेल अपने संबोधन में  श्रीराम फाइनेंस की अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए ऐसे सेवा कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों की चुनौतियों को साझा करते हुए बच्चों को आह्वान किया कि वे शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं  ।विशिष्ट अतिथि एडीएम श्री मोहनलालजी जाखड़ द्वारा इस छात्रवृत्ति को गरीब एवं वंचितवर्ग वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी बताया श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नेशनल चीफ  सेल्स ऑफिसर से निलेश ओडेडरा ने कंपनी के व्यावसायिक दृष्टिकोण और कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी । 

साथ ही उन्होंने कंपनी की आकर्षक ऋण एवं डिपाजिट योजना से सभी  कोअवगत कराया। अहमदाबाद से आए कंपनी के बिजनेस यूनिट हेड श्री प्रकाशजी पटेल ने बताया कि यह छात्रवृत्ति योजना केवल एक क्षेत्र तक सीमित न रहकर संपूर्ण भारत के विद्यार्थियों के लिए है। ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी एवं वाहनों की डिलीवरी  मुख्य आकर्षण रहा कार्यक्रम के दौरान जोधपुर संभाग के वाहन डीलर द्वारा एक विशाल ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी का आयोजित किया गया इसमें टाटा महिंद्र ट्रैक्टर भारत भेज किया मोटर मयंक टोयोटा जैसे प्रतिष्ठित वाहन निर्माता ने अपने नवीनतम मॉडल का प्रदर्शन किया जनरल बिजनेस हेड श्री अनिल कुमार पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया इस अवसर पर

 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए हेल्थ चेकअप भी किया गया उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों और वहां चलाते समय स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गई ट्रांसपोर्ट व्यवसाययों से ऐसी कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। आयोजन में छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  राजस्थानी गीतों की धुनों एवं स्वर लहरियों के साथ में आकर्षक और राजस्थान के  प्रसिद्ध नृत्य का भी आयोजन बीच-बीच में होता रहा। जो आकर्षक और मनमोहक था । कार्यक्रम का संचालन मधुर वाणी ,आकर्षक एंवं  सुव्यवस्थित तरीके से  डिंपल साय रेड्डी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जोधपुर रीजनल प्रबंधक श्री जगदीश जांगिड़ ने कंपनी की पूरी टीम को निष्ठा पूर्ण प्रयास और उत्कृष्ट प्रबंधन का आभार जताया।