-
☰
No image found.
राजस्थान: ऑपरेशन विषभंजन में 64 किलो डोडा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार, 19 किमी पैदल पीछा कर आरोपी दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे।
विस्तार
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे। विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुखाराम आरपीएस, वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में श्री दीपसिंह निपु. थानाधिकारी धोरीमन्ना एवं श्री सुरेन्द्रसिंह निपु. थानाधिकारी गुड़ामालानी के नेतृत्व में पुलिस थाना धोरीमन्ना क्षेत्र में डीसीआरबी, डीएसटी एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए तस्करों का कंटीली तारबंदी व झाड़ियां, रेतीले धोरे एवं दुर्गम रास्तों के बीच रात्रि में पदचिन्हों एवं परम्परागत पुलिसिंग के आधार पर लगातार करीब 05 घंटे तक लगभग 19 किलोमीटर पैदल पीछा कर आरोपी रामजीवन को गिरफ्तार करने व ब्लैक स्कॉर्पियो-एन वाहन सहित उसमें भरे 64.383 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद में सफलता हासिल की है। पुलिस कार्यवाही : ज्ञात रहे कि जरिए खास मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो वाहन में अवैध डोडा पोस्त भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना में बताया गया कि समय रहते कार्यवाही की जाए तो भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया जा सकता है। सूचना पर डीसीआरबी एवं डीएसटी की पुलिस टीमों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर इत्तला के आधार पर संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन के टायर ब्रस्ट किए जाने के बावजूद आरोपी निर्माणाधीन सड़क पर रेत उड़ाते हुए वाहन को तेज गति से भगाकर रास्ता बदलकर चकमा देने का प्रयास किया। इसके बावजूद डीसीआरबी, डीएसटी सहित पुलिस थाना धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी की पुलिस टीमों ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछा जारी रखा। पुलिस टीमों ने कंटीली तारबंदी व झाड़ियां, रेतीले धोरे एवं दुर्गम रास्तों के बीच अंधेरी रात में लगातार करीब 05 घंटे तक लगभग 19 किलोमीटर पैदल पीछा किया। कई बार आरोपी अंधेरे एवं रेतीले धोरों का फायदा उठाकर ओझल हो जाते, वहीं पुलिस टीम पदचिन्हों एवं परम्परागत पुलिसिंग के आधार पर लगातार उनका पीछा करती रही। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी रामजीवन विश्नोई को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की, जबकि एक अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहा। तदुपरांत स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 64.383 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया, जिसे नियमानुसार जब्त किया गया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आरोपी रामजीवन को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों की तलाश एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
पूछताछ में राज उगले: प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़ क्षेत्र से अवैध डोडा पोस्त स्कॉर्पियो-एन वाहन में भरकर मुख्य सरगना के लिए लेकर आए थे। तस्करी नेटवर्क का मुख्य सरगना एवं हैंडलर, जो अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, सप्लाई, एस्कॉर्टिंग, अवैध हथियार एवं चोरी के वाहन उपलब्ध करवाने का कार्य करता था। गिरफ्तार आरोपी रामजीवन ने पूछताछ में बताया कि वह अपराध की झूठी दुनिया एवं सोशल मीडिया रीलों की चमक-दमक से प्रभावित होकर इस रास्ते पर चला गया था। आरोपी ने स्वीकार किया कि दिखावे एवं त्वरित पैसे के लालच में उसने गंभीर अपराध का रास्ता चुना, जिसका परिणाम बेहद खतरनाक एवं विनाशकारी है।
तरीका वारदात: पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़-उदयपुर-सिरोही- भीनमाल होते हुए गांधव मार्ग से जिला बालोतरा में प्रवेश करते थे तथा धोरीमन्ना एवं सेड़वा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ खेप की सप्लाई करते थे। तस्करी में शामिल युवकों को प्रत्येक चक्कर के बदले 18-18 हजार रुपये का लालच दिया जाता था। आरोपी पुलिस एवं आमजन की नजरों से बचने के लिए वाहनों की सीटें खोलकर कांच के नीचे तक डोडा पोस्त छिपाकर भरते थे, ताकि किसी को संदेह न हो।
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
उत्तर प्रदेश: उपमेंद्र सक्सेना को दोबारा मिला संस्कार भारती के अध्यक्ष पद का दायित्व
उत्तर प्रदेश: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में एक माह की नुमाइश शुरू, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन
