Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नवातला जेतमाल में पीर समर्थ सिंह मंदिर की दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 19 फरवरी से शुरू

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Dunger Mal Rathy , Date: 17/02/2026 03:49:25 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Dunger Mal Rathy ,
  • Date:
  • 17/02/2026 03:49:25 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सीमावर्ती ग्राम पंचायत नवातला जेतमाल में आध्यात्मिक एवं वचन सिद्ध पीर समर्थ सिंह के नाम से पीर श्री समर्थ धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ 19 फरवरी गुरुवार से प्रारंभ होंगे।  नवातला जेतमाल ग्राम

विस्तार

राजस्थान: सीमावर्ती ग्राम पंचायत नवातला जेतमाल में आध्यात्मिक एवं वचन सिद्ध पीर समर्थ सिंह के नाम से पीर श्री समर्थ धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ 19 फरवरी गुरुवार से प्रारंभ होंगे।  नवातला जेतमाल ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मोहब्बतपुरा खींसर में स्थित पीर श्री समर्थ धाम की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 19 फरवरी गुरुवार को गणपति पूजन, प्रायश्चित कर्म, मूर्तियों की शोभा यात्रा अग्नि स्थापना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होंगे।  दूसरे दिन शुभ वेला में देव मूर्तियों की प्रतिष्ठा, प्रतिष्ठा  कार्य का शुभारंभ, प्रतिष्ठा यज्ञ, शिखर स्थापना, मूर्तियों का श्रृंगार, पूर्णाहुति तथा महाआरती के पश्चात प्रसादी का कार्यक्रम होगा। 

इससे पूर्व रात्रि में विशाल  भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें  गरुवाराम जोगु, हाला राम कोड़ेचा, तेजा राम जोगु हीराराम कोड़ेचा, मारू राम  जोगू, उकडाराम कोड़ेचा, गोरखाराम कोड़ेचा द्वारा  भजनो की प्रस्तुति दी जायेगी  पंडित अमित जोशी इस दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पंडित होंगे।  कार्यक्रम में पीर हुकमसिंह,जी पीर चंदन सिंहजी, पीर महेन्द्र सिंह जी, पीर गुमान सिंह जी, पीर शक्ति सिंह जी, पीर चतरसिंह जी, पीर कमल सिंह जी, पीर जोरावर सिंह, पीर आम्ब सिंह जी, महेश पुरी तथा हीर पूरी का सानिध्य  भी प्राप्त होगा।