-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यमुना में नाव पलटने से 10 की मौत, शादी की सालगिरह के दो दिन बाद महिला की दर्दनाक तरीके से हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वृंदावन के केशी घाट के पास यमुना नदी में शुक्रवार को पर्यटकों से भरी एक नाव पोंटून पुल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में पंजाब के मोगा की रहने वाली 50-55 वर्षीय सपना हंस भी शामिल हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वृंदावन के केशी घाट के पास यमुना नदी में शुक्रवार को पर्यटकों से भरी एक नाव पोंटून पुल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में पंजाब के मोगा की रहने वाली 50-55 वर्षीय सपना हंस भी शामिल हैं। सपना अपने पति अनिल और अन्य परिजनों के साथ दो अलग-अलग नावों में सवार होकर वृंदावन घूमने आई थीं। सपना जिस नाव में थीं, वह हादसे का शिकार हो गई। इसमें उनके साथ मौजूद रीमा हंस और सरोज रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरी नाव में बैठे उनके पति अनिल और भतीजी पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिवार के लिए यह हादसा इसलिए और भी दुखद है क्योंकि 8 अप्रैल को ही सपना और अनिल की शादी की सालगिरह थी और ठीक दो दिन बाद ही यह त्रासदी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य वृंदावन के लिए रवाना हो गए हैं।
