Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 06/07/2026 05:51:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:51:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में 06 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सदस्य सचिव एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के निर्देश पर सात वर्ष पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में 06 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सदस्य सचिव एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के निर्देश पर सात वर्ष पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। यह कार्रवाई एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए त्वरित रूप से की गई। जानकारी के अनुसार, 04 जुलाई 2026 को आयोजित विधिक साक्षरता एवं सशक्तीकरण शिविर तथा विशेष लोक अदालत में गड़बड़ा गांव निवासी संजय अपनी मां गीता देवी के अंतिम संस्कार के बाद सात वर्ष पुराने मुकदमे के निस्तारण की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। मां के निधन के बावजूद न्याय की आस में घंटों इंतजार कर रहे संजय की भावनात्मक स्थिति से जुड़ी खबर जब समाचार पत्र में प्रकाशित हुई, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लिया।

प्राधिकरण के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों ने तत्काल पहल करते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद वर्षों से लंबित मारपीट के मामले का निस्तारण विशेष लोक अदालत में करा दिया गया। इस पहल से न केवल पीड़ित पक्ष को राहत मिली, बल्कि यह भी संदेश गया कि न्याय व्यवस्था आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से पुराने मामलों का शीघ्र, सरल और आपसी सहमति से समाधान कराया जा रहा है, जिससे लोगों को लंबे समय तक न्यायालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।