Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 8वीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 04:16:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 04:16:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलिया के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरौली निवासी 14 वर्षीय किशन पुत्र सुनील राम बीते कल से लापता है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलिया के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरौली निवासी 14 वर्षीय किशन पुत्र सुनील राम बीते कल से लापता है। किशन कक्षा आठवीं का छात्र बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार वह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों से भी किशन की तलाश में सहयोग की अपील की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त बालक कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर सूचित करने का कष्ट करें।


Featured News