-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अटेवा पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अटेवा प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। समाजसेवी संजय गुप्ता ‘पाइप वाले’ ने फीता
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अटेवा पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अटेवा प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। समाजसेवी संजय गुप्ता ‘पाइप वाले’ ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन मुकाबला पशुपालन विभाग शाहजहांपुर एवं रेलवे एक्सप्रेस शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पशुपालन विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे एक्सप्रेस की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए छठे ओवर में ही मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। रेलवे एक्सप्रेस के खिलाड़ी जनार्दन ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नाबाद 17 रन बनाए तथा गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आगामी मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में आपसी सौहार्द, समन्वय और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है।