Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बांसी नपाध्यक्ष चमन आरा राईनी पर जानलेवा हमला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 11/05/2026 03:06:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/05/2026 03:06:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले की बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी पर सोमवार को जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बाराबंकी जिले में देवा रोड पर लगभग दो किलोमीटर आगे हुई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले की बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी पर सोमवार को जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बाराबंकी जिले में देवा रोड पर लगभग दो किलोमीटर आगे हुई, जहां आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेरकर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर आपत्तिजनक हथियारों से लैस थे और जान से मारने की नीयत से नपा अध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में नपाध्यक्ष चमन आरा राईनी को हल्की चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान ड्राइवर गोलू  ने अद्भुत साहस और सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तेज रफ्तार में मौके से निकाल लिया, जिससे गाड़ी में सवार सभी लोगों की जान बच गई। घटना की जानकारी देते हुए बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी  ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद बांसी समेत पूरे सिद्धार्थनगर जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस हमले को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।