-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली: खनन विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, दस हजार रुपए लेते पकड़ा गया कर्मचारी महमूदबरेली। जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महमूद को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, दस हजार रुपए लेते पकड़ा गया कर्मचारी महमूदबरेली। जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महमूद को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महमूद काफी लंबे समय से खनन विभाग में तैनात था। जिला खनन अधिकारी पर भी आरोप शिकायतकर्ता वेद प्रकाश ने इस मामले में जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी
जानकारी के अनुसार, थाना सीबीगंज क्षेत्र निवासी वेद प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अवैध खनन के मामले में पकड़ी गई उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने और उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में ₹10,000 की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
आरोपी के खिलाफ बरेली के थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले में औपचारिक मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। इस कार्रवाई से खनन विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
राजस्थान: आईएएस अपर्णा गुप्ता का कोटपूतली में अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान