-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक डीसी वर्मा का भतीजा लापता, तलाश में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा के भतीजे अंकित वर्मा रहस्यमय तरीके से लापता हो गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा के भतीजे अंकित वर्मा रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। अंकित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज, भोजीपुरा से एम फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं और गुरुवार शाम से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार ने अपहरण या किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए भोजीपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है। पीड़ित पिता राम प्रकाश वर्मा पुत्र पीएल वर्मा निवासी अमखिरिया, बीसलपुर जनपद पीलीभीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा अंकित वर्मा राममूर्ति कॉलेज में एम फार्मा का छात्र है। 7 मई 2026 की शाम करीब छह बजे वह कॉलेज से निकला था। परिजनों के मुताबिक अंकित मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार में मचा कोहराम, रिश्तेदारों में बेचैनी, अंकित के अचानक गायब होने से परिवार में बेचैनी का माहौल है। विधायक परिवार से जुड़े होने के कारण मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है। परिजन लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि अंकित का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। भोजीपुरा पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, भोजीपुरा थाना पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच उपनिरीक्षक सुशील कुमार को सौंपी गई है। कॉलेज परिसर, सीसीटीवी कैमरों और छात्र के संपर्कों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर टीमें भेजी जा रही हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अंकित वर्मा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत भोजीपुरा थाना पुलिस या परिवार को सूचना दें, ताकि छात्र को सकुशल घर वापस लाया जा सके।
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: भिंड में संजीव कांकर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
उत्तर प्रदेश: इट भट्ठा संचालक पर मजदूर के गंभीर आरोप, बकाया वेतन न देने का मामला पहुंचा कोर्ट
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक चालान के बाद बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR
उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज
