Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जीजा ने साली की गोली मारकर करी हत्या , फिर खुद भी की आत्महत्या

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 14/05/2026 01:37:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 14/05/2026 01:37:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक जीजा ने अपनी सगी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक जीजा ने अपनी सगी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बाइक से बिहार से अपने ससुराल पहुंचा था। परिवार के लोगों से सामान्य बातचीत करने के बाद उसने अपनी साली को बातचीत के बहाने कमरे में बुलाया। अंदर जाते ही युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे के भीतर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर युवती और युवक दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले तमंचा साली की कनपटी पर सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने उसी तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद कर शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच और भी तेज कर दी है।