-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गौ सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रचार में सक्रिय चंचल कुमार बने किसान गौ रक्षक सेवा दल के जिला अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सामाजिक, धार्मिक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी चंचल कुमार को किसान गौ रक्षक सेवा दल द्वारा मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सामाजिक, धार्मिक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी चंचल कुमार को किसान गौ रक्षक सेवा दल द्वारा मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके समाजहित एवं गौ संरक्षण के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। चंचल कुमार लंबे समय से गौ माता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक जागरूकता को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गाय एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित कई लघु फिल्मों और सामाजिक संदेश देने वाली वीडियो का निर्माण किया है, जिन्हें लोगों द्वारा काफी सराहना मिली है। उनका मुख्य उद्देश्य समाज को भारतीय परंपराओं, संस्कारों और गौ सेवा से जोड़ना है। बताया जाता है कि चंचल कुमार विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के भीतर भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। उनकी फिल्मों और सामाजिक अभियानों में भारतीय सभ्यता, गौ माता का महत्व तथा समाज में भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिलता है। किसान गौ रक्षक सेवा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि चंचल कुमार की कार्यशैली, समाज सेवा के प्रति समर्पण और गौ माता के प्रति आस्था को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मुरादाबाद जिले में गौ रक्षा, सामाजिक सेवा और धार्मिक जागरूकता के कार्यों को नई गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर चंचल Kumar ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के हर वर्ग को गौ सेवा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता से जोड़ना है। साथ ही युवाओं और बच्चों को भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक फिल्में और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, समाजसेवी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और सभी ने चंचल कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
