Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने रज्जू भैया के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश, सैनिक विद्या मंदिर में किया संबोधन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/07/2026 02:43:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/07/2026 02:43:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बुलंदशहर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक श्रद्धेय रज्जू भैया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसमर्पित जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बुलंदशहर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक श्रद्धेय रज्जू भैया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसमर्पित जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रज्जू भैया का संपूर्ण जीवन भारत, भारतीयता और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों और संस्कारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, चरित्र निर्माण और सेवा भावना का विकास कर रहा है। उन्होंने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के शिक्षा एवं संस्कार आधारित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं देश को सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय रज्जू भैया की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए विद्या भारती परिवार को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related News

मध्य प्रदेश: पेटलावद में सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ, मंत्री निर्मला भूरिया बोलीं— महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का बनेगा मजबूत केंद्र

उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी के आरोपों से हड़कंप, स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: तकनीकी खराबी और खाद की किल्लत से किसान हुआ बेहाल, पीओएस मशीनों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश: वैश्य जागरूक मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, पीवीआर मॉल चौराहे का नाम भामाशाह चौक रखने की मांग

उत्तर प्रदेश: सीता रसोई ने रोड पर जरूरतमंदों को वितरित किया निशुल्क भोजन, नर सेवा को बताया नारायण सेवा


Featured News