Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गांव में ही लगी कोर्ट एसडीएम ने मौके पर की सुनवाई, त्वरित न्याय

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/04/2026 12:34:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/04/2026 12:34:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रशासन की “न्यायालय आपके द्वार” पहल के तहत ग्राम पंचायत अखडे़रा में उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा अचानक गांव पहुंच गईं और मौके पर ही न्यायालय लगाकर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रशासन की “न्यायालय आपके द्वार” पहल के तहत ग्राम पंचायत अखडे़रा में उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा अचानक गांव पहुंच गईं और मौके पर ही न्यायालय लगाकर एक मामले की सुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजाराम और सुशीला देवी के बीच चल रहे विवाद को लेकर धारा 35(2) के तहत कार्रवाई की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नेहा मिश्रा ने सीधे गांव पहुंचकर मौके पर ही दोनों पक्षों की बात सुनी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को पूरा अवसर दिया गया और संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। 

इसके बाद एसडीएम ने त्वरित निर्णय सुनाते हुए मामले का निस्तारण कर दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और न्याय व्यवस्था के इस नए स्वरूप की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि लोगों को न्याय के लिए भटकना भी नहीं पड़ता। “न्यायालय आपके द्वार” अभियान के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे आम जनता को काफी सहूलियत मिल रही है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से गांव स्तर पर जाकर मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि प्रशासन अब लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और त्वरित न्याय मिले।