Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर पंकज सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल, तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yusuf Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/10/2026 05:13:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Yusuf Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/10/2026 05:13:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र श्री पंकज सिंह जी से आज स्नेहिल मुलाकात हुई। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सीतापुर दीपांशु

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र श्री पंकज सिंह जी से आज स्नेहिल मुलाकात हुई। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सीतापुर दीपांशु जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के फार्मासिस्टों की समस्याओं और माँगो को लेकर विस्तृत चर्चा की। दीपांशु जायसवाल ने 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि- उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्टों के रिक्त पदों को पुनः चिन्हित करके तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।  प्रदेश के सभी उपकेंद्रों (Sub-Centres) पर फार्मासिस्ट के पद सृजित करते हुए स्थायी नियुक्ति की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो सकें।
फार्मेसी प्रैक्टिस एंड रेगुलेशन एक्ट-2015 पर माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह जी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मांगों को उचित मंच पर रखा जाएगा।


Featured News