Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आईसीएआई बरेली शाखा की संगोष्ठी में श्रम कानून व डेटा संरक्षण अधिनियम पर हुआ मंथन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 04:10:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 04:10:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आईसीएआई की बरेली शाखा द्वारा “श्रम कानून संहिताओं एवं डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023” विषय पर एक ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य सदस्यों को नवीन विधिक प्रावधानों एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग के संबंध में जाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आईसीएआई की बरेली शाखा द्वारा “श्रम कानून संहिताओं एवं डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023” विषय पर एक ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य सदस्यों को नवीन विधिक प्रावधानों एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए रूचि गुप्ता (जयपुर)एवं सीए सिद्धार्थ agrawal (मंदसौर) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने श्रम कानून संहिताओं तथा डेटा संरक्षण अधिनियम के महत्वपूर्ण पहलुओं, अनुपालन आवश्यकताओं एवं व्यावसायिक अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीए रूचि गुप्ता ने नए श्रम कानून संहिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जबकि सीए सिद्धार्थ अग्रवाल ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के प्रावधानों एवं उनके प्रभावों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन सीए नीरज अग्रवाल (अध्यक्ष)के नेतृत्व में किया गया, जबकि सत्र की अध्यक्षता सीए अखिल रस्तोगी द्वारा की गई। इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी सीए गौरव अग्रवाल (सचिव), सीए अंकित मेहरा (कोषाध्यक्ष) एवं सीए अमित टंडन (कार्यकारिणी सदस्य) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें सीए प्रदीप तिवारी, सीए रमण बजाज, सीए रविंद्र अग्रवाल, सीए संजीव अग्रवाल, सीए संजय गुप्ता, सीए मयंक अग्रवाल, सीए अंकुश रस्तोगी, सीए योगेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। बरेली शाखा भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।