Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 17/02/2026 06:01:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 17/02/2026 06:01:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा सदर की सदर तहसील तथा विधानसभा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा सदर की सदर तहसील तथा विधानसभा मझवां के ग्राम सभा बजहा स्थित कम्पोजिट/प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों का जायजा लिया और मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेजों की फीडिंग व मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से प्राप्त प्रपत्रों, नोटिस तामिला और सुनवाई की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। मझवां विधानसभा के बूथ संख्या 67 से 73 तक पहुंचकर उन्होंने एसआईआर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया तथा नोटिस मिलने के बाद पहुंचे मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।


मतदाताओं ने बताया कि बूथ पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है और संबंधित कार्मिकों द्वारा अपेक्षित सहयोग दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त दस्तावेजों की तत्काल फीडिंग सुनिश्चित की जाए तथा जिन बूथों पर फीडिंग और मैपिंग कम है वहां विशेष निगरानी रखते हुए प्रगति बढ़ाई जाए। उन्होंने उपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजर्स को दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर कार्य समय से पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र भी उपस्थित रहे।