-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में 18 जुलाई 2026, शनिवार को तहसील तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में 18 जुलाई 2026, शनिवार को तहसील तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पात्र महिलाओं को मिले आवासीय पट्टे सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम शीतलापुर देहात की चार पात्र महिलाओं को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किए गए। इससे इन महिलाओं को अपना पक्का मकान बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
जिलाधिकारी ने इस दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनके निस्तारण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उत्तर प्रदेश: तकनीकी खराबी और खाद की किल्लत से किसान हुआ बेहाल, पीओएस मशीनों ने बढ़ाई परेशानी
