-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब का हुआ गठन, जागरूकता अभियान हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू मॉडल इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में 6 नवंबर 2026 को विद्यालय स्तरीय मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) का गठन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ भी किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू मॉडल इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में 6 नवंबर 2026 को विद्यालय स्तरीय मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) का गठन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ भी किया गया। क्लब में सुरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, जगदीश चंद्र को उपाध्यक्ष, डॉ. विजेंद्र सिंह को संयोजक, अभिषेक गुप्ता को सह-संयोजक तथा कुशाग्र राज को सदस्य मनोनीत किया गया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व और मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्हे सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता साक्षरता क्लब का गठन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कदम है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित होती है और वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनते हैं। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि क्लब के माध्यम से विद्यालय में समय-समय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके जरिए विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिवारों और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरने में भी सहयोग दिया जाएगा, ताकि पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर आगामी चुनावों में मताधिकार का प्रयोग कर सकें। विद्यालय के मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही मतदाता पंजीकरण कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा उनके माध्यम से समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।
