-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में भव्य श्रृंगार, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर कोर्ट रोड मुरादाबाद में श्री बालाजी हठीले हनुमान जी महाराज जी का स्वर्ण और रजत बरकों से भव्य श्रंगार हुआ, पूरे मंदिर में फूलों की और इलेक्ट्रिक लाइट से सुन्दर सजावट
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर कोर्ट रोड मुरादाबाद में श्री बालाजी हठीले हनुमान जी महाराज जी का स्वर्ण और रजत बरकों से भव्य श्रंगार हुआ, पूरे मंदिर में फूलों की और इलेक्ट्रिक लाइट से सुन्दर सजावट की गयी, बाबा का मेवा फल और बूँदी का भोग लगाया गया, भंडारे में पूरी आलू,कढ़ी चावल का भोग प्रसाद वितरित किया गया। हजारों श्रदालुओं द्वारा बाबा का दर्शन लाभ किया गया। श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर समिति के सेवादारों राजीव सक्सेना,राजकुमार पाई,पराग, टिंकू विवेक, विवेक भटनागर, अजय गुप्ता,जवाहर,अनिरुद्ध शर्मा, मोहनलाल शर्मा,पवन जेकवाल, शलभ जोशी आदि द्वारा बाबा का गुणगान किया गया, श्री ग्रीश भन्डुला जिला अध्यक्ष भाजपा,श्री दीपक गोयल सदस्य गौ सेवा आयोग आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर के कार्यक्रमों में आकर बाबा के दर्शनों का पुण्यलाभ किया।
राजस्थान: अलवर में AI ट्रैफिक सिस्टम का ट्रायल सफल, अब ऑटो चालान से सख्ती
मध्य प्रदेश: बंदूक साफ करते समय चली गोली, युवक की हालत नाजुक
मध्य प्रदेश: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अल नीनो का खतरा बढ़ा, कमजोर मानसून से खेती पर पड़ सकता है असर
मध्य प्रदेश: राजा मिश्रा’ अब केवल ‘परिवेश मिश्रा’ के नाम से ही पहचाने जाएंगे
