Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर जलने से आधा शहर तीन दिन से अंधेरे में, प्रशासन मौन 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 01:00:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 01:00:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहाल होने का भरोसा दिया, लेकिन समचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अब बृहस्पतिवार सुबह तक बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहाल होने का भरोसा दिया, लेकिन समचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अब बृहस्पतिवार सुबह तक बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है। पडरौना शहर से सटे रामधाम विशुनपुरा उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से आधे शहर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से ठप है। बिजली विभाग की टीम लगातार मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था में जुटी रही, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद विभाग नया ट्रांसफार्मर मंगाने की प्रक्रिया शुरू की। सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से आए नए ट्रांसफार्मर को उपकेंद्र में लगा दिया गया। सदर विधायक भी बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और अतिशीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।


सोमवार रात ट्रांसफार्मर जलने के बाद से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। दिन में तेज धूप और उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है, जबकि रात में बिजली नहीं रहने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। बिजली कटौती के चलते पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। कई मोहल्लों और गांवों में लोगों को हैंडपंप और दूसरे साधनों के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग बाजारों और रिश्तेदारों के यहां भटकते रहे। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। गर्मी के कारण आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और डेयरी उत्पाद खराब होने लगे, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि इंस्टॉलेशन और तकनीकी जांच पूरी होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोग मायूस हो गए। क्षेत्र के लोगों को अब सुबह तक राहत मिल पाने की उम्मीद है।