-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भोजन के बाद अचानक थमी धड़कनें, 34 वर्षीय अविनाश की मौत से गांव में मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ समाजसेवी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान रामअवतार विश्वकर्मा के छोटे पुत्र अविनाश विश्वकर्मा (34)की असामयिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र मर्माहत हाथ हो गया। यह खबर हवा की फ़ैल गयी और उनके घर महुवीं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताँता लग गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ समाजसेवी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान रामअवतार विश्वकर्मा के छोटे पुत्र अविनाश विश्वकर्मा (34)की असामयिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र मर्माहत हाथ हो गया। यह खबर हवा की फ़ैल गयी और उनके घर महुवीं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताँता लग गया। इस आशय की खबर पाकर पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधान जी के छोटे सुपुत्र अविनाश विश्वकर्मा की सामयिक मृत्यु विश्वकर्मा समाज की अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। बताते चलें कि विगत है रात्रि रामावतार विश्वकर्मा के छोटे पुत्र अविनाश विश्वकर्मा(34 वर्ष) की रात्रि भोजन करने के बाद में आराम करने गए और अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी और हृदय गति रुकने से उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों तथा गांव वालों ने उसे लेकर बहुत भाग दौड़ किया लेकिन बचाया नहीं जा सका। उनकी मृत्यु से गांव में हलचल मच गया। बताते चलें कि अविनाश बहुत ही सरल एवं मृदुभासी स्वभाव के थे। अभी 2 वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था और 8 महीने की एक बच्ची है। इस दुखद घटना से विश्वकर्मा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनकी मृत्यु एक अपुरणीय क्षति के रूप में देखी जा रही है|उनका दाह संस्कार स्थानीय गंगा घाट सुल्तानपुर पऱ कर दिया गया। इस अवसर पर शशिकांत शर्मा,भूँवर प्रधान जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा गाजीपुर,रीता विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष शिल्पकार महासभा एवं राष्ट्रीय सचिव महिला सभा समाजवादी पार्टी,गोपाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, श्याम जी विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा सिपाही, हरेंद्र कुमार विश्वकर्मा प्रधान, अमरनाथ विश्वकर्मा, समाजसेवी शिवम् विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, रामनारायण विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, शशिकांत विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी भाजपा,प्यारेलाल विश्वकर्मा, डॉ प्रमोद विश्वकर्मा सहित हजारों लोग गंगा घाट पऱ उपस्थित रहे।
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: भिंड में संजीव कांकर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
उत्तर प्रदेश: इट भट्ठा संचालक पर मजदूर के गंभीर आरोप, बकाया वेतन न देने का मामला पहुंचा कोर्ट
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक चालान के बाद बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR
उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज
