Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी करण्डा पुलिस ने दबोचा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 04/05/2026 12:59:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/05/2026 12:59:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के करण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के करण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंजीत कुमार (20 वर्ष) पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह पुलिस से बच रहा था। पुलिस के अनुसार, 3 मई को बड़सरा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ धरम्मरपुर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंजीत को उसके विशुनपुरा उपरवार स्थित घर से दबोच लिया।

मंजीत कुमार मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 65 (1) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। करण्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा उपरवार गांव का निवासी मंजीत लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गाजीपुर में शासन प्रशासन और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरज राजा के आदेशों का पालन बहुत ही सख्त तरीके से किया जा रहा है। इस जिले की पूरी समस्या चौक करनी रहती है और कोई भी घटना होने से बचाव में तत्पर रहती है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गौ हत्या के विरोध में शिवसेना की आक्रोश रैली, थाने पर किया गया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल

मध्य प्रदेश: थाने में बर्बरता के आरोप पर भड़का जनाक्रोश: लाठीचार्ज, महिला पदाधिकारी घायल, युवक हुआ  लापताकार्रवाई की मांग तेज


Featured News