-
☰
उत्तर प्रदेश: महराजगंज हादसा दबिश से लौट रही पुलिस स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत; महिला समेत 4 घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना के कतरारी इलाके में हुआ। हादसे के बाद तस्वीर सामने आई है। इसमें पुलिसकर्मी सड़क पर तड़पते हुए दिख रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसे के तुरंत बाद की तस्वीर है। इसमें पुलिसकर्मी सड़क पर तड़पते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे के बाद नजदीकी थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियो को अस्पताल पहुंचाया। महिला दरोगा और सीनियर इंस्पेक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, दो कॉन्स्टेबल शामिल थे। छापेमारी के बाद पुलिस गोरखपुर लौट रही थी। सभी साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में पहुंचे थे, तभी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। एसएसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर एसएसआई, महिला दरोगा गीता और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई और महिला दरोगा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना बिहार के सिवान निवासी थे दरोगा हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश
गुजरात: महाशिवरात्रि स्वयं को जानने की पावन रात्रि
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक